चेहरे को खूबसूरत बनाए रखने की चाहत हर किसी की होती है. कई बार माथे पर कालापन आने लगता है.
इससे न सिर्फ फेस ब्यूटी में कमी आती है, लेकिन कई बार ये स्किन डिजीज का भी संकेत हो सकता है
माथे का कालापन धूप, प्रदूषण या फिर हार्मोनल बदलाव हो सकते है.
घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ आसान घरेलु नुस्खों से आप माथे का कालापन दूर कर सकते हैं.
दूध में हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें और माथे पर लगाएं. हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा के कालेपन को साफ करता हैं.
नींबू का रस और शहद का पेस्ट बनाएं. नींबू में विटामिन सी होता है जो त्वचा को गोरा करता है.
टमाटर को पीसकर उसमें दही मिलाएं। टमाटर में लाइकोपीन होता है जो त्वचा को टैनिंग से बचाता है.
कच्चे आलू को कद्दूकस करके माथे पर लगाएं. आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो त्वचा को गोरा करते हैं.
ओट्स और पानी पेस्ट बना लें और इसे माथे पर लगाएं. ओट्स एक नेचुरल एक्सफोलिएंट है जो डेड स्किन सेल्स को हटाता है.
इन घरेलू उपायों की मदद से आपके चेहरे पर कालापान दूर होने के साथ, चेहरे पर निखार आ जाएगा.