Breaking News: मुर्शिदाबाद में बड़ा रेल हादसा… स्कूल वाहन को ट्रेन ने मारी टक्कर

Breaking News: मुर्शिदाबाद में बड़ा रेल हादसा… स्कूल वाहन को ट्रेन ने मारी टक्कर

मुर्शिदाबाद, 17 जुलाई। Breaking News: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। गोविंदपुर रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक वाहन ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में दो स्कूली बच्चों और एक बुजुर्ग की मौत हो गई, वही कई बच्चे और एक साइकिल सवार घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, स्कूली बच्चों से भरा वाहन गोविंदपुर रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन वहां पहुंची और वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल बच्चों का इलाज बेरहामपुर अस्पताल में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय हुई लापरवाही के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

Breaking News