Breaking New: रायपुर में सनसनीखेज मामला… थाने के पास शव मिलने से इलाके में दहशत

Breaking New: रायपुर में सनसनीखेज मामला… थाने के पास शव मिलने से इलाके में दहशत

रायपुर, 22 जुलाई। Breaking New: राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। महिला थाना के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में दहशत फैल गयी हैं। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। राहगीरों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां से जरूरी साक्ष्य और नमूने जुटाए जा रहे हैं। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस हत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Breaking News