भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री Kiran Singh Deo जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के जिला संयोजक और सहसंयोजकों की घोषणा की गई..

रानुप्रिया(रायपुर):- कालचक्र न्यूज़ 24 के भेंट वार्ता में नवनियुक्त बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक चंद्रशेखर देवांगन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा.. भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय जी तथा ऊर्जावान कर्मठ संगठन के शीर्ष नेतृत्व कर्ताओं को सादर अभिवादन एवं आभार जिनके आशीर्वादो से मुझे बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक का प्रभार सौपा गया..

वही नव-नियुक्त बुनकर प्रकोष्ट के प्रदेश सहसंयोजक चंद्रशेखर देवांगन ने विनम्रता से यह भी कहा कि- विश्वास दिलाता हूं पद की गरिमा एवं संगठन की दायित्व मेरे द्वारा पूर्ण निष्ठा ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा..
तथा अपने बुनकर प्रकोष्ठ के तमाम जवाबदार साथी सामाजिक बंधु-बांधव एवं भारतीय जनता पार्टी के कर्तव्यनिष्ट सहयोगी इष्ट मित्र, रिश्ते-नाते सभी शुभचिंतकों का भी मैं आभार व्यक्त करता हूं एवं उम्मीद करता हूं आप सभी का आशीर्वाद स्नेह एवं मार्गदर्शन तथा सुझाव मिलता रहे.. ताकि इस दायित्व के कर्तव्य निर्वहन में मुझे कोई चुक ना हो..
सशक्त राष्ट्र में सबका साथ सबका विकास हो यही हमारा उद्देश्य है..
आपका साथी
चंद्रशेखर देवांगन
(प्रदेश सहसंयोजक)
बुनकर प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ राज्य
इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..


