Breaking
17 Apr 2026, Fri

thirdeyevision विधानसभा सत्र के चलते राजिम विधायक रोहित साहू का जनदर्शन एक माह के लिए स्थगित

रानुप्रिया(रायपुर):- क्षेत्र की जनता और विधायक के बीच सीधा संवाद स्थापित करने वाला कार्यक्रम विधायक जनदर्शन आगामी एक माह तक स्थगित रहेगा। राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के कार्यालय से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार 23 फरवरी से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के कारण यह निर्णय लिया गया है। विधायक रोहित साहू ने स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र के दौरान कर्तव्यों के निर्वहन हेतु उनका राजधानी रायपुर में उपस्थित रहना अनिवार्य है, इसलिए बजट सत्र तक क्षेत्रीय कार्यक्रम और नियमित जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित रहेगा। बजट सत्र के बाद पुनः पूर्व की भांति सभी कार्यक्रम संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि जनदर्शन के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याओं, मांगों एवं सुझावों को सीधे सुनकर निराकरण किया जाता रहा है। सत्र समाप्ति के पश्चात जनदर्शन कार्यक्रम पुनः पूर्ववत प्रारंभ किया जाएगा। उक्त जानकारी विधायक रोहित साहू के निज सहायक किशोर कुमार साहू ने प्रदान की।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..