TV Show: ‘तारक मेहता’ में जेठालाल की विदाई की खबर निकली अफवाह… मेकर्स ने दी सफाई

TV Show: ‘तारक मेहता’ में जेठालाल की विदाई की खबर निकली अफवाह… मेकर्स ने दी सफाई

मुंबई, 14 जुलाई। TV Show: लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार खत्म किए जाने की सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर मेकर्स ने विराम लगा दिया है। मेकर्स ने स्पष्ट किया है कि अभिनेता दिलीप जोशी शो नहीं छोड़ रहे हैं और आगे भी जेठालाल के किरदार में नजर आते रहेंगे।

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि शो में जेठालाल के किरदार को खत्म किया जा सकता है। इन खबरों के बाद दर्शकों के बीच दिलीप जोशी के शो छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, मेकर्स ने इन सभी दावों को पूरी तरह निराधार बताया है।

मेकर्स के अनुसार, शो की कहानी अब भी जेठालाल के किरदार के इर्द-गिर्द ही आगे बढ़ रही है और उन्हें ऑफ-ट्रैक करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अपने 18 साल पूरे करेगा और इस खास मौके पर भी जेठालाल शो का अहम हिस्सा बने रहेंगे।

गौरतलब है कि शो की शुरुआत में दिलीप जोशी को चंपकलाल (बापूजी) का किरदार ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने जेठालाल की भूमिका चुनी। पिछले 18 वर्षों से वह इस किरदार को निभा रहे हैं और यह टीवी के सबसे लोकप्रिय किरदारों में शामिल है। हाल के वर्षों में शो के कई प्रमुख कलाकार बदल चुके हैं, लेकिन दिलीप जोशी लगातार शो से जुड़े हुए हैं।

वायरल