Chhattisgarh Politics : अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला, बोले- परिवारवाद तक सिमट गई पार्टी

Chhattisgarh Politics : अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला, बोले- परिवारवाद तक सिमट गई पार्टी

धमतरी। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर कमजोर होकर क्षेत्रीय दल जैसी स्थिति में पहुंच गई है। उन्होंने 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है।

दीपक बैज के आरोपों पर मांगा प्रमाण

भिलाई में चार करोड़ रुपये की नकदी बरामदगी के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आरोपों पर चंद्राकर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि रकम नागपुर, दिल्ली या मुंबई भेजे जाने की बात का क्या प्रमाण है। चंद्राकर ने बैज के आरोपों को आधारहीन बताया।

परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना

चंद्राकर ने कांग्रेस पर जनहित के मुद्दों से दूर रहने और एक परिवार के इर्द-गिर्द राजनीति करने का आरोप लगाया। स्मृति ईरानी और कांग्रेस नेताओं के स्वागत को लेकर भी उन्होंने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेताओं के स्वागत में भेदभाव दिखाई देता है।

भाजपा की कार्यशैली का किया जिक्र

चंद्राकर ने कहा कि भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है, जहां आम कार्यकर्ता को भी सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कांग्रेस को संगठन मजबूत करने और परिवार केंद्रित राजनीति से बाहर निकलने की नसीहत दी।

News and Politics