Crime News : बदमाशों ने खदान में घुसकर काटी लाखों की केबल, ऑपरेटर को बनाया बंधक…

Crime News : बदमाशों ने खदान में घुसकर काटी लाखों की केबल, ऑपरेटर को बनाया बंधक…

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की बलरामपुर 10/12 भूमिगत खदान में शुक्रवार देर रात हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। करीब 20 से 25 बदमाश खदान के पंखा घर में घुसे और ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लाखों रुपये की केबल काटकर फरार हो गए।

बिजली और पंखा व्यवस्था घंटों रही बंद

केबल काटे जाने से खदान की बिजली आपूर्ति और पंखा व्यवस्था कई घंटों तक बाधित रही। भूमिगत खदान में पंखों का संचालन बेहद जरूरी होने के कारण इस घटना से सुरक्षा और संचालन को लेकर चिंता बढ़ गई है।

छह दिन में दूसरी बड़ी वारदात

बताया जा रहा है कि पांच से छह दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी घटना है। पिछले एक साल में क्षेत्र में कई बार केबल चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। खदान में 50 से अधिक त्रिपुरा राइफल के जवान तैनात होने के बावजूद बदमाशों का परिसर में घुसना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

कर्मचारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और खदान की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है।

क्राइम न्यूज