Hotel Accident :  5-स्टार होटल के पूल में करंट, विदेशी नागरिकों की मौत

Hotel Accident : 5-स्टार होटल के पूल में करंट, विदेशी नागरिकों की मौत

बेंगलुरु। बेंगलुरु के कॉनराड 5-स्टार होटल के स्विमिंग पूल में शुक्रवार शाम करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। हादसा होटल की तीसरी मंजिल पर बने पूल में हुआ।

मृतकों की पहचान 57 वर्षीय जर्मन नागरिक अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस और 45 वर्षीय स्लोवाकियाई नागरिक जुराज होर्वाट के रूप में हुई है।

दोनों को बचाने की कोशिश में एक अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डीसेंटिस और होटल का पूल अटेंडेंट राहुल तिवारी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद होटल की वेबसाइट पर स्विमिंग पूल को 31 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मेंटेनेंस के लिए बंद रखने की सूचना दी गई है।

Breaking News