रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI को बड़ी सफलता मिली है। सिंडिकेट के प्रमुख संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर ओमान की रॉयल पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था।
CBI और ED के प्रयासों के बाद उसे भारत लाया गया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, महादेव ऐप के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल समेत अन्य आयोजनों पर अवैध सट्टेबाजी कराई जाती थी। सट्टे की रकम को म्यूल बैंक खातों और हवाला के जरिए विदेश भेजने के आरोप भी हैं।
CBI सौरभ चंद्राकर के खिलाफ दो मामलों में आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। अब उसे रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जाएगा, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी
।


