CG Holiday : स्थानीय अवकाश की तारीख बदली, अब इस दिन रहेगी छुट्टी…

CG Holiday : स्थानीय अवकाश की तारीख बदली, अब इस दिन रहेगी छुट्टी…

रायपुर। राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के सरकारी दफ्तरों के लिए स्थानीय छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने अब देवउठनी एकादशी के मौके पर 20 नवंबर शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश भी जारी कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले सरकार ने गोवर्धन पूजा के लिए 9 नवंबर सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में गोवर्धन पूजा को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया, जिसके चलते 9 नवंबर की स्थानीय छुट्टी को निरस्त कर अब उसकी जगह 20 नवंबर को छुट्टी देने का फैसला लिया गया है।

राज्य खबर