GasLeak Accident : PNG गैस पाइपलाइन में विस्फोट, चार मंजिला इमारत तबाह…

GasLeak Accident : PNG गैस पाइपलाइन में विस्फोट, चार मंजिला इमारत तबाह…

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन से हुए रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट का मामला सामने आया है। धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट में चार मंजिला इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि आसपास के मकानों और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा।

गैस रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका
घटना से जुड़े सामने आए वीडियो में गैस पाइपलाइन से रिसाव होता दिखाई दे रहा है। आशंका जताई जा रही है कि समय रहते गैस की सप्लाई बंद कर इलाके को सुरक्षित किया जाता, तो इस हादसे को टाला जा सकता था। हालांकि, रिसाव और विस्फोट के बीच की पूरी परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

हादसे में जनहानि, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना
इस भीषण हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में मृतक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है।

Breaking News