Road Accident : दर्दनाक हादसा, कार और हाईवा के बीच कुचला बाइक सवार…

Road Accident : दर्दनाक हादसा, कार और हाईवा के बीच कुचला बाइक सवार…

तिल्दा-नेवरा। शहर में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार बाइक को घसीटते हुए सड़क किनारे खड़े रेत से भरे हाईवा में जा भिड़ी। इस दौरान युवक कार और हाईवा के बीच फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। वहीं, बाइक पर सवार एक बच्चा बाल-बाल बच गया।

कार की टक्कर से हुआ हादसा
हादसा तिल्दा-नेवरा हाई स्कूल के पीछे कुरैशी साइकिल स्टोर के अंदर रोड पर दोपहर करीब 1 बजे हुआ। कार क्रमांक CG 04 NC 4310 ने बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद बाइक हाईवा क्रमांक CG 04 LN 4404 से जा टकराई।

पुलिस कर रही जांच
मृतक की पहचान नेवरा बस्ती निवासी वीरेंद्र वर्मा के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी में कार चालक की लापरवाही की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे के बाद शहर में तेज रफ्तार और सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग को लेकर यातायात व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Breaking News