Fire Incident  : फोम गोदाम में भीषण आग, सोफे-गद्दे जलकर खाक…

Fire Incident : फोम गोदाम में भीषण आग, सोफे-गद्दे जलकर खाक…

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई स्थित छावनी इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को जगदंबा फोम के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखे सोफे, गद्दे और बड़ी मात्रा में फोम सामग्री जलकर खाक हो गई। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। वहीं, छावनी थाना पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। शॉर्ट सर्किट या अन्य वजह से आग लगी, इसकी जांच की जा रही है। नुकसान का वास्तविक आकलन आग बुझने के बाद किया जाएगा। घटना में किसी के घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

राज्य खबर