Government Employees : सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की मंजूरी, CM साय का होगा अभिनंदन

Government Employees : सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की मंजूरी, CM साय का होगा अभिनंदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलने पर कर्मचारी संगठनों ने खुशी जताई है। इस फैसले से कर्मचारियों के साथ उनके आश्रित परिजनों को भी स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलने की उम्मीद है।

CM साय से मिले फेडरेशन के पदाधिकारी

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की। पदाधिकारियों ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उन्हें अभिनंदन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

गंभीर बीमारी और इमरजेंसी में मिलेगी राहत

फेडरेशन ने कहा कि अब तक इलाज के दौरान कर्मचारियों को पहले अपने स्तर पर बड़ी रकम जुटानी पड़ती थी और बाद में चिकित्सा प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। कैशलेस सुविधा लागू होने से गंभीर बीमारी और आपातकालीन उपचार के समय आर्थिक परेशानी कम होने की उम्मीद है।

इस मुलाकात में पंकज पाण्डेय, सत्येंद्र देवांगन, अश्वनी चेलक, जय कुमार साहू, पीताम्बर पटेल, आलोक मिश्रा और संतोष कुमार वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

News and Politics