Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिनों में बढ़ेगी ठंड…

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिनों में बढ़ेगी ठंड…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर कमजोर पड़ने के बाद मौसम शुष्क होने लगा है। बारिश थमने के साथ ही प्रदेश में ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

सुबह-रात बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक रात के तापमान में गिरावट के बाद विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। राजधानी रायपुर में भी सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होगी।

अंबिकापुर में सबसे कम तापमान

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। कोहकामेटा में सबसे अधिक 4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं रायपुर और माना में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

7 नवंबर को राजधानी में आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Wether मौसम