Festival Wish : मुख्यमंत्री विष्णु देव ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, छत्तीसगढ़ की खुशहाली और तरक्की की कामना…

Festival Wish : मुख्यमंत्री विष्णु देव ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, छत्तीसगढ़ की खुशहाली और तरक्की की कामना…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से सभी के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

विकास और खुशहाली का दिया संदेश

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली आशा, विश्वास, प्रेम और सद्भाव का पर्व है। यह त्योहार अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और आपसी भाईचारे व एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि दीपावली हर घर में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए तथा छत्तीसगढ़ विकास और खुशहाली के नए कीर्तिमान स्थापित करे।

News and Politics राज्य खबर