Bilaspur Railway Station: प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बीच टहलता रहा बैल, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Bilaspur Railway Station: प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बीच टहलता रहा बैल, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Bilaspur Railway Station- बिलासपुर। यात्रियों की सुरक्षा का दावा करने वाले बिलासपुर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा कर दिया है। यहाँ प्लेटफॉर्म के अंदर ही सांड घूमता मिला।

वीडियो बनाकर यात्री ने कसा तंज

मौके पर मौजूद एक यात्री ने इस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में वो हँसी-हँसी में रेलवे पर चुटकी लेते हुए बोल रहा है – अरे ये तो अपने रेल मंत्री का बैल है, पालतू है… डरो मत।

महिला यात्री डरी, कुत्ता भी साथ में घूमता दिखा

क्लिप में दिख रहा है कि एक भारी-भरकम सांड प्लेटफॉर्म पर इधर-उधर घूम रहा है और उसके पीछे-पीछे एक आवारा कुत्ता भी चल रहा है। प्लेटफॉर्म पर खड़ी कुछ महिलाएं उसे देखकर एक तरफ हटती दिख रही हैं।

SECR मुख्यालय की सुरक्षा पर उठे सवाल

सोचिए, जहाँ हजारों लोग रोज सफर करते हैं, जहाँ SECR का हेडक्वार्टर है, वहाँ अगर जानवर घुस सकते हैं तो सुरक्षा का क्या हाल होगा? अब लोग पूछ रहे हैं कि गेट पर तैनात स्टाफ क्या कर रहा था और स्टेशन में मवेशियों को आने से कौन रोकेगा?

राज्य खबर