CG Mansoon Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून… कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

CG Mansoon Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून… कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

रायपुर,19 जुलाई। CG Mansoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सबसे अधिक असर बिलासपुर में देखने को मिला, जहां 28 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और कांकेर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी), सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सक्ती, मुंगेली, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोंडागांव और नारायणपुर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अगले 48 घंटे रहेंगे अहम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग और बेमेतरा जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। वहीं प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में भी अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

 

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, नदी-नालों से दूरी बनाए रखने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

मौसम