Amarnath Yatra Suspended: खराब मौसम के चलते अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक… प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Amarnath Yatra Suspended: खराब मौसम के चलते अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक… प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

श्रीनगर, 19 जुलाई। Amarnath Yatra Suspended: जम्मू-कश्मीर में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लेते हुए 19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। यह रोक पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों पर लागू रहेगी।

प्रशासन के अनुसार, मौसम सामान्य होने और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा पूरी होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। फिलहाल बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी बेस कैंप से किसी भी श्रद्धालु को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

वहीं, माता वैष्णो देवी यात्रा भी खराब मौसम को देखते हुए अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना के आधार पर ही यात्रा की योजना बनाएं।

लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से मौसम सामान्य होने तक धैर्य रखने और जारी की गई एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। यात्रा दोबारा शुरू होने की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी।

Breaking News