Chhattisgarh Farmer : कृषक उन्नति योजना में बार-बार दस्तावेज देने की झंझट होगी खत्म, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश…

Chhattisgarh Farmer : कृषक उन्नति योजना में बार-बार दस्तावेज देने की झंझट होगी खत्म, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026 के तहत किसानों को अनुदान राशि देने की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनाई जाएगी। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई बैठक में योजना के क्रियान्वयन को लेकर अहम निर्देश दिए गए।

डिजिटल पोर्टल से जुड़ेगा किसानों का रिकॉर्ड
धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक, किसान आईडी, फार्म आईडी और डिजिटल क्रॉप सर्वे के रिकॉर्ड को एकीकृत किया जाएगा, ताकि किसानों को बार-बार दस्तावेज और जानकारी न देनी पड़े।

अनुदान के लिए जरूरी होंगी ये शर्तें
योजना का लाभ लेने के लिए एग्रीस्टैक में पंजीयन अनिवार्य होगा। डिजिटल क्रॉप सर्वे में संबंधित जमीन पर धान की फसल दर्ज होनी चाहिए। साथ ही धान खरीदी में कम से कम एक सफल लेन-देन जरूरी होगा।

किसानों के रकबे का होगा सत्यापन
पिछले वर्ष धान नहीं बेचने वाले किसानों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा दलहन, तिलहन और मिलेट्स (कोदो, कुटकी और रागी) उत्पादक किसानों को मिलने वाले प्रोत्साहन की जानकारी भी गांवों तक पहुंचाई जाएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, वित्त एवं जनसंपर्क सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, कृषि सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित राजस्व, सहकारिता और कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य खबर