Renewable Energy : ग्लोबल एनर्जी समिट में CM साय पेश करेंगे छत्तीसगढ़ का ऊर्जा विजन…

Renewable Energy : ग्लोबल एनर्जी समिट में CM साय पेश करेंगे छत्तीसगढ़ का ऊर्जा विजन…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में शामिल हुए। इस वैश्विक मंच पर वे छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की संभावनाओं को प्रस्तुत करेंगे।

ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाने की तैयारी

मुख्यमंत्री का जोर छत्तीसगढ़ को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने पर है। इसके लिए ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार, आधुनिक सुविधाओं के विकास और निजी निवेश को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया जाएगा। निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर राज्य में रोजगार और औद्योगिक विकास के नए अवसर तलाशे जाएंगे।

130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

2 से 5 नवंबर तक आयोजित इस समिट में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों की राउंड टेबल चर्चा भी होगी। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय निवेश आकर्षित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

News and Politics