Crime News : कोयला बेचकर फरार हुआ ट्रक चालक, ट्रक जब्त, आरोपी…

Crime News : कोयला बेचकर फरार हुआ ट्रक चालक, ट्रक जब्त, आरोपी…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोयला हेराफेरी के मामले में घरघोड़ा पुलिस ने बिहार से आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर प्लांट पहुंचाने के लिए मिले 24.620 मीट्रिक टन कोयले को दूसरी जगह बेचने का आरोप है। पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये कीमत का ट्रक भी जब्त किया है।

प्लांट पहुंचाने के बजाय ईंट भट्ठों में बेचा कोयला

पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 में जामपाली कोयला खदान से जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा स्थित आरसमेटा प्लांट के लिए कोयला भेजा गया था। लेकिन ट्रक निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचा। जांच में सामने आया कि कोयला अलग-अलग ईंट भट्ठा संचालकों को बेच दिया गया। इससे ट्रांसपोर्ट संचालक को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ।

बिहार से हुई गिरफ्तारी

ट्रांसपोर्ट संचालक विवेक पाण्डेय की शिकायत पर घरघोड़ा थाने में धोखाधड़ी और आपराधिक न्यासभंग का मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले के निवासी 57 वर्षीय ललन कुमार पासवान को गिरफ्तार किया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी को रायगढ़ लाकर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

क्राइम न्यूज