रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को विशेष CBI अदालत से झटका लगा है। अदालत ने उसे 8 दिन की रिमांड पर CBI को सौंप दिया है। जांच एजेंसी अब उसे दिल्ली स्थित मुख्यालय ले जाकर पूछताछ करेगी। CBI ने कोर्ट से 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन 8 दिन की मंजूरी मिली।
कांग्रेस पर विजय शर्मा का पलटवार
सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस द्वारा भाजपा पर संरक्षण देने के आरोप लगाए जाने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि महादेव सट्टा ऐप मामले में कांग्रेस नेताओं के नाम भी शामिल हैं और जांच एजेंसियां मामले की तह तक पहुंचेंगी।
मोदी को लेकर किया पोस्ट
विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मोदी नहीं जाएंगे कहीं, ब्रो।’ उन्होंने कहा कि अगले कार्यकाल में जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और अधिक बहुमत के साथ सत्ता में लाएगी।


