Government Job : CM विष्णु देव साय ने युवाओं को दिया दिवाली का तोहफा, सरकारी पदों पर निकली भर्ती…

Government Job : CM विष्णु देव साय ने युवाओं को दिया दिवाली का तोहफा, सरकारी पदों पर निकली भर्ती…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने विभिन्न विभागों में 1,703 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए मंडल पहली बार लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।

इन पदों पर होगी भर्ती
भर्ती में सहायक ग्रेड-3 के 1,206, सहायक उप निरीक्षक के 279, पंजीयक लिपिक के 50, उप निरीक्षक-अ के 34, शीघ्रलेखक हिंदी के 30, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 25, स्टेनो टाइपिस्ट के 23, शीघ्रलेखक द्विभाषी के 13, सहायक उप निरीक्षक-अ के 40 और शीघ्रलेखक अंग्रेजी के 3 पद शामिल हैं।

आवेदन और परीक्षा की तारीख
ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर से शुरू हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2026 शाम 5 बजे है। आवेदन में सुधार 28 से 30 नवंबर तक किया जा सकेगा। लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को सुबह 10 से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। प्रवेश पत्र 4 जनवरी से जारी किए जाएंगे।

परीक्षा प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में होगी। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।
अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in/Post?PostID=PSC पर जाएं।

राज्य खबर