Crime News : गांजा तस्करी का भंडाफोड़, लाखो का माल जब्त, 4 आरोपी…

Crime News : गांजा तस्करी का भंडाफोड़, लाखो का माल जब्त, 4 आरोपी…

रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंदिर हसौद पुलिस ने नया रायपुर में घेराबंदी कर आरोपियों के कब्जे से 33 किलो 500 ग्राम गांजा, तीन मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत 18.55 लाख रुपये बताई गई है।

सुकमा से गांजा लेकर जा रहे थे मध्यप्रदेश

पुलिस को 6 नवंबर की रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग सुकमा से मोटरसाइकिल के जरिए गांजा लेकर नया रायपुर होते हुए मध्यप्रदेश जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने सेक्टर-18 स्थित एमजीएम स्कूल के पीछे नाकेबंदी की। 7 नवंबर की सुबह करीब 5:50 बजे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों को पकड़कर तलाशी ली गई। उनके बैग से गांजे के छह पैकेट बरामद हुए।

मध्यप्रदेश में बिक्री की थी योजना

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा सुकमा जिले के ग्राम चिकिरपाल क्षेत्र से लाया गया था और इसे मध्यप्रदेश में बेचने की योजना थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश कुमार साहू, परमेश्वर कुमार मरकाम, महेश कुमार ध्रुव (तीनों जिला गरियाबंद) और अजय मंडावी (जिला सुकमा) के रूप में हुई है।

पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गांजे के स्रोत और तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

क्राइम न्यूज