Bus Fire : दो बसों में लगी आग, 50 लाख का नुकसान…

Bus Fire : दो बसों में लगी आग, 50 लाख का नुकसान…

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम मटिया (अ) में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बालाजी ट्रेवल्स की दो बसें आग में जलकर खाक हो गईं। घटना रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की है। बस संचालक ने 45 से 50 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।

देखते ही देखते जल गईं दोनों बसें

दोनों बसें चालक नारद चौधरी के घर के सामने खड़ी थीं। अचानक बसों के पिछले हिस्से में आग लगी और देखते ही देखते दोनों बसें इसकी चपेट में आ गईं। पास खड़ी तीसरी बस को समय रहते हटा लिया गया, जिससे वह सुरक्षित बच गई।

परिवार की आजीविका पर संकट

बस संचालक दिनेश राठी के मुताबिक, एक 50 सीटर टूरिस्ट बस उन्होंने अप्रैल 2025 में 36 लाख रुपये और दूसरी 40 सीटर स्लीपर बस 2019 में 12 लाख रुपये में खरीदी थी। बसों से होने वाली कमाई ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी। दोनों बसों के जलने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

साजिश की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

अर्जुन्दा थाना प्रभारी नरेश देशमुख ने बताया कि शुरुआती जांच में बसों में जानबूझकर आग लगाए जाने का संदेह है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आग लगने की असली वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी।

Breaking News