जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दीपावली की सुबह यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार यात्री सुरक्षित बच गए।
सलियाटोली में हुआ हादसा
घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे NH-43 पर कुनकुरी के सलियाटोली की है। रॉयल बस पटना से रायपुर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।
ट्रक चालक की मौके पर मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे में ट्रक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। बस के सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

