रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे। नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में पहली बार दीपावली मनाई जा रही है। ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा खास महत्व रखता है।
सोशल मीडिया पर दी दौरे की जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बस्तर में दीपावली मनाने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि जहां पहले नक्सलियों का आतंक था, वहां अब विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। उन्होंने वीर जवानों के बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने की बात भी कही।

विजय शर्मा ने किया स्वागत
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीएम मोदी के दौरे का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ”नक्सल मुक्त बस्तर में प्रधानमंत्री जी का स्वागत है।”

