Diwali Celebration : जवानों के बीच PM मोदी ने मनाई दिवाली, बस्तर पहुंचने पर CM साय ने किया स्वागत…

Diwali Celebration : जवानों के बीच PM मोदी ने मनाई दिवाली, बस्तर पहुंचने पर CM साय ने किया स्वागत…

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचकर करनपुर स्थित CRPF कैंप में जवानों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।

बस्तर में शांति और विकास को बताया बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बस्तर हिंसा और भय के माहौल से निकलकर शांति, विश्वास और विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह और लगाव प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणादायी है।

जवानों के साथ दिवाली मनाने को बताया सम्मान

सीएम साय ने कहा कि दीपावली पर जवानों के बीच प्रधानमंत्री की मौजूदगी उनके साहस, त्याग और समर्पण के प्रति सम्मान है। इससे सुरक्षा बलों का मनोबल भी बढ़ेगा। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति और खुशहाली की कामना की।

News and Politics राज्य खबर