Crime News : चरित्र शंका में शिक्षक ने की पत्नी की हत्या, वारदात के बाद…

Crime News : चरित्र शंका में शिक्षक ने की पत्नी की हत्या, वारदात के बाद…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के रंगपुर में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक और प्रभारी हॉस्टल अधीक्षक ने कथित तौर पर चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की जान ले ली।

कुल्हाड़ी और डंडे से किया हमला

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक कोलोराम ने पत्नी पर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी खुद बगीचा थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

क्राइम न्यूज