Fire Incident : अनाज मंडी में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान…

Fire Incident : अनाज मंडी में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान…

रायपुर। राजधानी के डुमरतराई अनाज मंडी में दीपावली की देर रात भीषण आग लगने से तीन दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग से दीपक ट्रेडर्स, व्यंकटेश इंटरप्राइजेज और जयराम स्टेश्वरी दुकानों में भारी नुकसान की आशंका है।

10 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

माना थाना क्षेत्र की B-164, B-165 और B-166 नंबर की दुकानों में लगी आग तेजी से फैल गई। इस दौरान कई धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग, SDRF और निजी प्लांटों की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।

आग लगने की वजह अज्ञात

शुरुआती अनुमान के मुताबिक हादसे में करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। माना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन हो सकेगा।

Breaking News