Crime News : जल्दी अमीर बनने के लालच में रिश्तेदार ने की मासूम की हत्या…

Crime News : जल्दी अमीर बनने के लालच में रिश्तेदार ने की मासूम की हत्या…

जशपुर। जशपुर में 6 साल के पहाड़ी कोरवा बच्चे जितेन्द्र राम की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके रिश्तेदार बासुदेव उर्फ टंगनू (27) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जल्दी पैसा कमाने के लालच में बच्चों के अंग बेचने का तरीका खोज रहा था।

शराब पिलाकर की हत्या

आरोपी बच्चे को बहलाकर अपने साथ ले गया और शराब पिलाई। मासूम के नशे में सोने के बाद चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद किडनी, फेफड़े और आंखें निकालकर बाल्टी में रख दिए।

खेत में दफनाया शव

आरोपी ने शव को कंबल और गोधड़ी में लपेटकर बोरी में भरा और खेत के पानी भरे गड्ढे में दफना दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव, निकाले गए अंग, चाकू, फावड़ा और मोबाइल जब्त किया है।

सोशल मीडिया पर खोजता था तरीके

पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने के तरीके खोजता था। इसी दौरान उसने बच्चों के अंग बेचने की साजिश रची। 7 नवंबर को बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है।

क्राइम न्यूज