Crime News :  प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, जानिए क्या है मामला…

Crime News : प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, जानिए क्या है मामला…

पटना। बिहार के बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में ड्राइवर इरफान इमाम की हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि पत्नी नेहा उर्फ फौजिया फिरदौस ने प्रेमी करण कुमार के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी।

दो साल से था प्रेम प्रसंग
पुलिस के मुताबिक, नेहा और करण के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी इरफान को होने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया था। इसके बाद दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

पत्नी और प्रेमी हिरासत में
10 नवंबर की रात इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। SIT की पूछताछ में पत्नी ने साजिश कबूल की, जिसके बाद प्रेमी करण को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है और करण के एक नाबालिग रिश्तेदार को भी हिरासत में लिया है।

Breaking News देश-विदेश