रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की रिमांड आज खत्म हो रही है। इसके बाद CBI की टीम उसे दिल्ली से रायपुर लेकर आएगी। यहां आरोपी को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
CBI कर सकती है दोबारा रिमांड की मांग
कोर्ट में पेशी के दौरान CBI सौरभ चंद्राकर की दोबारा रिमांड मांग सकती है, ताकि मामले में उससे आगे पूछताछ की जा सके। अब सबकी नजरें आज होने वाली कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं।

