कैदी से यौन उत्पीड़न, जेल अधीक्षक समेत 19 पर…

कैदी से यौन उत्पीड़न, जेल अधीक्षक समेत 19 पर…

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में एक विचाराधीन कैदी के साथ कथित यौन उत्पीड़न, मारपीट और नशीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर खेलगांव थाने में जेल के बंदियों और अधिकारियों-कर्मचारियों समेत 19 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

तीन बार उत्पीड़न का आरोप
शिकायत के मुताबिक, जेल में तीन अलग-अलग मौकों पर युवक को जबरन साड़ी पहनाकर लड़की के वेश में तैयार किया गया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया गया। घटनाएं 12 जून 2026, रामनवमी और सरहुल के दौरान होने का आरोप है।

जेल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप
पीड़ित के पिता ने वार्ड इंचार्ज पर बेटे की लिखित शिकायत फाड़ने और जेल अस्पताल के चिकित्सक पर चोट की शिकायत के बावजूद जांच व इलाज नहीं करने का आरोप लगाया है। रिहाई के समय भी चिकित्सकीय जांच नहीं कराए जाने की बात कही गई है।

12 नवंबर को दर्ज हुई FIR
पीड़ित को अदालत ने 12 जून 2026 को बरी कर दिया था। इसके बाद पिता की शिकायत पर 12 नवंबर को FIR संख्या 0066/2026 दर्ज की गई। इसमें जेल अधीक्षक, वार्ड इंचार्ज और मेडिकल अधिकारी समेत 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने BNS की धारा 126(2), 115(2), 351, 352 और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी SI मनीष शिवम को सौंपी है।

Breaking News देश-विदेश