महासमुंद में गूंजा PM मोदी का संबोधन, जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा को किया याद…

महासमुंद में गूंजा PM मोदी का संबोधन, जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा को किया याद…

महासमुंद। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर महासमुंद कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का ऑनलाइन सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।

बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर जनजातीय समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका संघर्ष और बलिदान आज भी प्रेरणा देता है। उन्होंने जनजातीय समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।

16 नवंबर को खैरा में होगा समारोह
जिला प्रशासन की ओर से 16 से 18 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 16 नवंबर को सुबह 11 बजे अंबेडकर मंगल भवन, खैरा में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह होगा। इसमें जनप्रतिनिधियों और जनजातीय समाज के लोगों की सहभागिता रहेगी।

छत्तीसगढ़ राजनीति