महादेव सट्टा एप पर CBI की कार्रवाई, 6 राज्यों में छापे…

महादेव सट्टा एप पर CBI की कार्रवाई, 6 राज्यों में छापे…

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद CBI ने 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई लाइव सट्टेबाजी पैनल बंद कराए गए। जांच में मोबाइल, डिजिटल डिवाइस और अहम दस्तावेज मिले हैं।

हवाला के जरिए विदेश भेजते थे कमाई
CBI के अनुसार, सट्टे की रकम म्यूल बैंक खातों यानी दूसरों के नाम पर खोले गए खातों में जमा होती थी और हवाला के जरिए विदेश भेजी जाती थी। ओमान से लाए गए सौरभ चंद्राकर को 1 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। वह 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में है। एजेंसी अब अन्य आरोपियों और विदेश में फैले नेटवर्क की जांच कर रही है।

Breaking News छत्तीसगढ़