रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने लोक भवन में बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
राज्यपाल ने जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेश और देशवासियों सहित सभी जनजातीय भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

