रायपुर। मानदेय बढ़ाने और नियमितीकरण समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अब सड़क पर उतर गई हैं। जिला स्तर पर तीन दिन तक चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
नुक्कड़ नाटक से शुरू हुआ आंदोलन
आंदोलन के पहले दिन कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए अपनी पीड़ा और मांगें सरकार तक पहुंचाई।
अब थाली बजाकर होगा विरोध
18 नवंबर को थाली-चम्मच बजाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 29 नवंबर को काला चश्मा और काली साड़ी पहनकर काला दिवस मनाया जाएगा।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से मांगों की अनदेखी हो रही है, इसलिए अब चरणबद्ध आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचा है।

