रायपुर। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित फूड पार्क में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस दौरान मौके पर रखे दो गैस सिलेंडरों में भी जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आग पर काबू पाने में मुश्किलें आ रही हैं। फिलहाल दमकल कर्मियों का रेस्क्यू और आग बुझाने का प्रयास जारी है।

