रायपुर। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सीएम साय ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
साझा हितों पर हुई चर्चामुलाकात के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही दोनों राज्यों के बीच बेहतर संवाद और आपसी सहयोग बनाए रखने पर जोर दिया।
दोनों राज्यों के अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री एन. रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, मुख्य सचिव विकास शील, तेलंगाना के मुख्य सचिव संजय जाजू सहित दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

