धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के फरसगांव में मोबाइल देखने और फोन पर बात करने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बड़े भाई कैलाश सोरी ने छोटे भाई कुंदन सोरी पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से कुंदन की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी गिरफ्तार
खल्लारी थाना पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कुंदन के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर डंडे से वार किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी कैलाश सोरी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है।


