Crime News : APK फाइल के लिंक ने लगाया दुकानदार को लाखों का चूना, खाते से उड़े…

Crime News : APK फाइल के लिंक ने लगाया दुकानदार को लाखों का चूना, खाते से उड़े…

जगदलपुर। साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए जगदलपुर के एक दुकानदार को अपना शिकार बना लिया। अनजान APK लिंक पर क्लिक करने और OTP साझा करने के बाद पीड़ित के बैंक खाते से 3 लाख 19 हजार रुपये निकाल लिए गए।

APK लिंक से दिया ठगी को अंजाम

मामला पुराने बस स्टैंड स्थित पारस प्रोविजन स्टोर का है। दुकान संचालक 52 वर्षीय शिशुपाल जैन के मोबाइल पर ठगों ने APK फाइल का लिंक भेजा था। लिंक खोलने के बाद मोबाइल पर आए OTP को साझा करते ही उनके खाते से रकम पार हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने साइबर फ्रॉड और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने मामले की पुष्टि की है।

फिलहाल साइबर टीम ठगी की रकम किन खातों में ट्रांसफर हुई और आरोपियों ने वारदात को कैसे अंजाम दिया, इसकी जांच कर रही है।

क्राइम न्यूज