धमतरी। धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम कमार पारा मोहंदी में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 12.5 लीटर कच्ची महुआ शराब और बिक्री के 3 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 4,875 रुपये आंकी गई है।
तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव कुमार कमार (45), धनेश्वरी कमार (38) और छविलाल कमार (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने शिव कुमार और छविलाल के पास से 4-4 लीटर, जबकि धनेश्वरी के कब्जे से 4.5 लीटर महुआ शराब बरामद की।
मगरलोड पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी है।


