Crime News : बंद कमरे मिला मां-बेटे का शव, कई दिनो से बंद था…

Crime News : बंद कमरे मिला मां-बेटे का शव, कई दिनो से बंद था…

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के छोटा अशोक नगर में किराए के मकान से मां और बेटे के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों के शव एक ही कमरे में मिले। कमरे का दरवाजा तीन से चार दिनों से बंद था। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

फर्श पर मां, बिस्तर पर मिला बेटे का शव

मृतकों की पहचान 52 वर्षीय जयजी देशमुख और उनके 25 वर्षीय बेटे हंसमुख देशमुख के रूप में हुई है। दोनों पिछले चार साल से किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो मां का शव फर्श पर और बेटे का शव बिस्तर पर मिला।

बीमारी से जूझ रहा था बेटा

मकान मालिक के मुताबिक, हंसमुख लंबे समय से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

सचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

क्राइम न्यूज