कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में छात्रा को टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो भेजने और प्रैक्टिकल परीक्षा में कम अंक देने की धमकी देकर परेशान करने के आरोप में प्रोफेसर पीयुषकांत नेताम को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की।
BNS और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने 27 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि प्रोफेसर ने 25 सितंबर को टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो भेजा और प्रैक्टिकल में कम अंक देने की धमकी दी।
पुलिस ने BNS की धारा 75(2), 75(3), 351(2) और आईटी एक्ट की धारा 67(A) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को 28 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।


