Farmer News : कृषि मंत्री नेताम का बड़ा ऐलान, जनवरी से मिलेगा सुपर फाइन चावल

Farmer News : कृषि मंत्री नेताम का बड़ा ऐलान, जनवरी से मिलेगा सुपर फाइन चावल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनवरी से बीपीएल और एपीएल राशन कार्डधारियों को सुपर फाइन चावल उपलब्ध कराने की तैयारी है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जाएगा।

360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे

धान खरीदी के दौरान किसानों को टोकन लेने में परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था बेहतर की जा रही है। प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्र खोले गए हैं।

दूसरी फसल लेने पर मिलेंगे ₹15 हजार

धान के बजाय दूसरी फसल उगाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति एकड़ सहायता राशि ₹11 हजार से बढ़ाकर ₹15 हजार करने की तैयारी है। इसका उद्देश्य किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित करना है।

21 क्विंटल के बोनस पर फैसला नहीं

कम उत्पादन होने पर भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से बोनस देने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि अभी ऐसा कोई निर्णय नहीं हुआ है। यह मामला फिलहाल विचाराधीन है।

राज्य खबर