Narayanpur News: नारायणपुर में बड़ा हादसा टला… उफनते नाले में फंसी पुलिस की गाड़ी

Narayanpur News: नारायणपुर में बड़ा हादसा टला… उफनते नाले में फंसी पुलिस की गाड़ी

नारायणपुर, 30 जुलाई। Narayanpur News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। ब्रेहबेड़ा नाले में पुलिस की सरकारी बोलेरो तेज बहाव में फंस गई। वाहन में सवार दो अधिकारी और चालक बीच नाले में फंस गए, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि चालक को अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ना पड़ा। वहीं, वाहन में फंसे दोनों अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लगातार बारिश के चलते नारायणपुर जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों और उफनते नालों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही, खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

 

राज्य खबर