Police Transfer : पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना

Police Transfer : पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। नई पदस्थापना में उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं।

निरीक्षक मनीष तिवारी को यातायात शाखा में मिली जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार, निरीक्षक मनीष तिवारी को रक्षित केंद्र रायपुर से अस्थायी रूप से यातायात पुलिस कमिश्नरेट में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें महिला थाना, रक्षित केंद्र, यातायात शाखा और पुलिस कंट्रोल रूम भी शामिल हैं।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

पुलिस कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, संबंधित थाना प्रभारियों और रक्षित निरीक्षक को कर्मचारियों की रवानगी और नई जगह आमद की सूचना तत्काल पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय भेजने को कहा गया है।

राज्य खबर